FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महादेव मंदिर सेराघाट मे आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्त जनो की सूबह से ही रही धूम ।

महादेव मंदिर सेराघाट मे आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्त जनो की सूबह से ही रही धूम ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग।अल्मोड़ा पिथोरागढ बागेश्वर जनपद के सीमांत क्षेत्र सेराघाट सरयू नदी के तट पर वीणेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण मे हर बर्ष , शिवरात्रि पर मेले का आयोजन किया जाता है आज सुबह 4 बजे से ही मेलार्थि सरयू स्नान करने व पूजा अर्चना करने आते रहे देर साम तक भक्त जनो का तांता लगा रहा। दोपहर वाद भक्त जनो व भनोली सेरा के महिला संगठन ने मंदिर के प्रांगण मे कीर्तन भजनों का भी आयोजन किया. बीणेश्वर महादेव के मंदिर मे सुव्यवस्थित संचालित करने मे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता बलवन्त सिह डसीला, कृष्णा विष्ट, राजेन्द्र सिंह, गणेश सिह नरेंद्र सिह ने सुबह से ही सहयोग दिया। निवर्तमान विधायक मीना गंगोला व गोकुल गंगोला ने भी मंदिर में पूजा अर्चना की।


सेराघाट के मुस्लिम समुदाय के सुलेमान खान नियमित करते है शिव पूजा।

बेरीनाग सेराघाट: क्षेत्र मे विगत कई बर्षो से रह रहे मुस्लिम समुदाय के सुलेमान खान नियमित करते है शिव पूजा सुलेमान खान का कहना है कि वीणेश्वर महादेव की मेरे व मेरे परिवार मे जो कृपा हुई मे उसे बया नहीं कर सकता हूँ। आज शिव रात्रि के पर्व पर वीणा महादेव मे पूजा अर्चना करते हुए सुलेमान खान काफी खुस लग रहे थे। उन्होने कहा कोई भगवान के रूप मे पूजता है कोई खुदा के रूप मे सब एक ही है।

Share This News