उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रधान यूक्रेन में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही छात्रा का वीडियो सामने आने के बाद हरदोई प्रशासन ने प्रधान के खातों की जांच के आदेश।
उत्तर प्रदेश:-

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
उत्तर प्रदेश – रूस व उक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसी एक ऐसी छात्रा का वीडियो सामने आया है, जो प्रदेश के हरदोई जिले में प्रधान है । छात्रा यूक्रेन में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है ।छात्रा का वीडियो सामने आने के बाद हरदोई प्रशासन ने प्रधान के खातों की जांच के आदेश दिए हैं और साथ ही पूरे मामले की छानबीन की जा रही है मामले को लेकर प्रधान छात्रा के मामले को लेकर हड़कम्प मचा हुआ है ।दरअसल, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे यूक्रेन में फंसी एक छात्रा इंडियन एंबेसी से मदद की गुहार लगा रही थी ।बाद में पता चला कि छात्रा उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने बाली है और मौजूदा समय मे गांव की प्रधान हैं तथा यूक्रेन में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई करती है ।छात्रा का नाम वैशाली है। ।
वैशाली पंचायत चुनाव में गांव आई थी और ग्राम प्रधान का चुनाव लड़कर जीतने के बाद पढ़ाई करने चली गई थी । उसके पिता महेंद्र यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख हैं और वह समाजवादी पार्टी में नेता भी हैं ।
हरदोई जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मीरा अग्रवाल ने बताया कि वैशाली जिले के सांडी ब्लाक के तेरापुरसेलीं गावं की निर्वाचित प्रधान है । जिनकी प्रधानी का कामकाज उनके पिताजी देखते हैं ।
हरदोई की सीडीओ आकांक्षा राणा के मुताबिक, वैशाली नाम की छात्रा एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गई है जो कि हरदोई की रहने वाली है । वह यूक्रेन के खार्कीव में एक यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है ।
हरदोई की सीडीओ आकांक्षा राणा ने कहा कि इस पूरे मामले पर जांच की जा रही है कि आखिर प्रधान रहते हुए वह कैसे यूक्रेन चली गई और उसके खातों का जो संचालन किया जा रहा है, वह किसके द्वारा किया जा रहा है. फिलहाल प्रधान के खाते को सीज कर दिया गया है ।

