हिमालयन ग्राम विकास समिति द्वारा उत्तराखण्ड विज्ञान एवं शिक्षा अनुसंधान केन्द्र देहरादून के सहयोग से जल स्रोतों के सम्बर्द्धन हेतु भूजल के पुर्नभरण पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ।
हिमालयन ग्राम विकास समिति द्वारा उत्तराखण्ड विज्ञान एवं शिक्षा अनुसंधान केन्द्र देहरादून के सहयोग से जल स्रोतों के सम्बर्द्धन हेतु भूजल के पुर्नभरण पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट। हिमालयन ग्राम विकास समिति द्वारा उत्तराखण्ड विज्ञान एवं शिक्षा अनुसंधान केन्द्र देहरादून के सहयोग से जल स्रोतों के सम्बर्द्धन हेतु भूजल के पुर्नभरण पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ संस्था परिसर में किया गया। कार्यशाला में विकास खण्ड गंगोलीहाट, बेरीनाग व मुनस्यारी के कई पंचायतों के प्रतिनिधि व ग्राम पेयजल प्रबंधन समितियों के सदस्य प्रतिभाग कर रहे है। संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया पर्वतीय क्षेत्र में प्रतिवर्ष जल स्रोतों में कमी आ रही कुछ स्रोत सूख गये है। वहीं कुछ स्रोत सूखने की कगार पर आ गये है। उन्होंने संस्था द्वारा सहभागिता एवं जनभागीदारी से किए गये वन एवं जल संरक्षण के कार्यों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने पारिस्थिकी तंत्र को ध्यान में रखते हुए कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों से लोगों द्वारा की जा रही आजीविका गतिविधियों की भी जानकारी दी। उन्होंने जल संग्रहण हेतु संस्था द्वारा किये गये कार्यों का भी प्रस्तुतीकरण करते हुए बताया कि वर्षा के पानी को बहने से बचाना है ताकि अधिक से अधिक पानी भूमि के अन्दर संग्रहित हो सकें।
कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा जल स्रोतों के चिन्हीकरण एवं प्रत्येक गांव का वाटर एटलस बनाने, जल स्रोतों का संरक्षण में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका जल संरक्षण हेतु भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप तकनीकी कार्य तथा जल संरक्षण के कार्यों में आने वाली समस्याओं पर ग्रुप चर्चा कर इनका प्रस्तुतीकरण भी किया गया। मुख्य रूप से यह बात उभर से कर आयी अलग-अलग क्षेत्रों में भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप जल संरक्षण हेतु गांवों में जो परम्परागत ज्ञान व तकनीक रही है। आधुनिक तकनीक में इस ज्ञान का भी समावेश किया जाना आति आवश्यक है। इसके लिए चाल खाल निर्माण खेतों का ढाल अन्दर की तरफ करना कन्दूरों का निर्माण चौड़ी पत्ती वाले जंगलों का संरक्षण भूकटाव वाले स्थानों में चैकडेम निर्माण आदि गतिविधियों को करने की बात कही गयी। कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम ग्राम प्रधान गोबिन्द भंडारी, मनीषा बिष्ट लक्ष्मी देवी ममता बोरा सुन्दर सिंह राठौर सूरज बनकोटी क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता बिष्ट पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र बोरा सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण धानिक, मनोज बर्मा , सुरेन्द्र बिष्ट, नेत्र सिह , दिवान बनकोटी , शंकर सिंह , धन सिंह , लीला उप्रेती, नीमा द्वारा अपने सुझाव रक्खे गये। कार्यशाला में 70 से अधिक लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

