berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर शुरू।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर शुरू।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी .डी. सूंठा के मार्गदर्शन में ग्राम पिनारी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बी0 एड0 विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ0 ममता जोशी ने किया। डॉ0 जोशी ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए उन्हें सेवाभाव को मानव जीवन मे निरंतर अपनाने की सलाह दी। वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 जे.एन. पंत ने स्वयंसेवियों से शिविर के लक्ष्य के विषय मे विस्तृत चर्चा की। भौतिक विज्ञान विभाग की प्रोफेसर डॉ0 गरिमा पुनेठा ने अपने व्याख्यान से स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया। भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ0 मीनाक्षी गोस्वामी ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के उद्देश्य के विषय मे व्यापक चर्चा की।डॉ0 प्रतिभा नेगी ने स्वयसेवियों को शिविर में अनुशासित रहने की बात कही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 लीलाधर मिश्र ने मुख्य अतिथि समेत समस्त अतिथिगण का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बृजेन्द्र राज, पूर्व ग्राम प्रधान कमल पंत, जीवन लाल ,गणेश समेत अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share This News