धरमघर महोत्सव में स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

न्यूज लाइव ब्यूरो:–
बेरीनाग धरमघर महोत्सव में स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।महोत्सव की सायकालीन सास्कृतिक संध्या का शुभारंभ हेम पंत गैस प्रबन्धक बेरीनाग ने किया। उन्होंने संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं के प्रयासों की सराहना की। गायक खुसी जोशी दिगारी के भजन, व पहाडी गीतो पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूलो के कलाकारो ने रंगारंग गीत प्रस्तुत किये । दोपहर के कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला ने किया। इस मौके पर विधायक ने धरमघर महोत्सव के लिए मंच निर्माण के लिए एक लाख रूपया देने की घोषणा की। महोत्सव मे विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी बागेश्वर रंजना राज गुरू तथा एसपी राम चन्द्र राज गुरू,भी मौजूद रहे। दिन मे विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। महोत्सव मे राजकीय इण्टर कालेज कार्की नगर,हिमालया इण्टर,राजकीय इण्टर कालेज सनगाड के छात्र छात्राओ ने हास्य नाटक पेश कर लोगो को खुस किया। कालेज,मल्लिकाजुन स्कूल,ऐशियन पब्लिक स्कूल के बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम मे गोकुल गंगोला,धीरज बिष्ट,मनीष पंत,महोत्सव मे समिति के अध्यक्ष गोकुल पंचपाल, केदार महर, राजेंद्र कार्की, मनोहर पंचपाल, उमा पंचपाल, जीवन लाल,चेतन धर्मसक्तू, किशन राठौर, होशियार सिह,पप्पु वर्मा,विक्रम पाँगती , हेम पाठक,आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन केदार महर एवं हेम पाठक ने किया।
महोत्सव मे महन्दी प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता,एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

