डीएम के तबादले में शिकायत पर कार्रवाई की चर्चा
डीएम के तबादले में शिकायत पर कार्रवाई की चर्चा
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को भाजपा विधायक अनीता कमल की नाराजगी भारी पड़ गई और शासन ने विधायक की नाराजगी के चलते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का तबादला कर दिया। हालांकि पुलिस अधीक्षक को भी दबी जुबान हटाए जानें की चर्चा हो रही है।
बता दें कि बीते 27 मार्च को आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अनीता कमल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए फोन न उठाए जाने की शिकायत किया था जिसका पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला राजधानी तक चर्चा का विषय बन गया था।इसी बीच शासन ने विधायक की नाराजगी के चलते अंततः जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को हटा नए जिलाधिकारी की तैनाती कर दिया है।सूत्रों की माने तो सत्तारूढ़ दल के अधिकांश नेता जिला अधिकारी के तबादले को रुकवाया जाने की जुगत में लगे थे लेकिन अनीता कमल कि नाराजगी जिलाधिकारी को भारी पड़ गई और उन्हें जिले से रुखसत होना पड़ा।

