उत्तरकाशी उजेली आठली गांव , भागीरथी नदी में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
उत्तरकाशी:- उजेली आठली गांव , भागीरथी नदी में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने बरामद कर लिये है। नदी में नहाने गये युवको की लापरवाही जान पर भारी पड़ गयी नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गयी। उत्तरकाशी उजेली आठली गांव , भागीरथी नदी में डूबे युवक के शव को एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद। नदी में नहाने को निकल रहे नवयुवको की लापरवाही जान पर भारी पड़ रही है उधम सिंह नगर,पौड़ी के बाद उत्तरकाशी से भी नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने की मनहूस खबर एक बार फिर मिली यहां आठली गांव में भागीरथी नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एस डी आर एफ डीप टीम ने नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया लेकिन उस दिन सफलता नहीं मिली शनिवार को पुनः एसडीआरएफ पोस्ट उजेली रेस्क्यू टीम व एसडीआरएफ पोस्ट कोटी कॉलोनी से डीप डाइविंग टीम ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जहां बड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ टीम के डीप डाइवर आरक्षी कविंद्र चौहान द्वारा लगभग 30 फीट गहराई में जाकर डूबे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला मृतक की पहचान अजय सिंह गुसाई पुत्र भगवान सिंह गुसाई उम्र 21 वर्ष निवासी आठली गांव ,उत्तरकाशी के रूप में हुई एसडीआरएफ टीम ने शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया जिसके बाद पुलिस ने शव को शव विच्छेदन गृह भेज दिया इस घटना के बाद परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गई तथा गांव में दुख व्याप्त है।

