FEATUREDGeneralLatestNewsppराजस्थान

मिलावटी पांच क्विंटल मिल्क (मिक्स) केक नष्ट किया शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की कार्रवाई…

मिलावटी पांच क्विंटल मिल्क (मिक्स) केक नष्ट किया
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की कार्रवाई….

न्यूज होम लाइव संवाददाता राजेश कुमार शर्मा:- 

सीकर (राजस्थान), शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतरगत माननीय सीकर जिला कलेक्टर  अविचल चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई करने की खबर है। जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी के निर्देशन में विभाग की ओर से मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  सीकर पीआरओ प्रेस वाट्स ऐप ग्रुप से माननीय पत्रकार के रूप में हासिल प्रेस नोट मुताबिक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने बताया कि इसी कड़ी में सोमवार को विभाग ने कार्रवाई करते हुए अलवर से सीकर बोलेरो गाड़ी से सप्लाई के लिए लाया जा रहा 5 क्विंटल मिलावटी व बदबूदार मिल्क केक चला गांव के पास से पकड़ा। मिलावटी मिल्क केक के नेटवर्क में अलवर के एक कारोबारी के शामिल होने की आशंका है। सीकर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतनलाल गोदारा ने बताया कि अलवर की एक फैक्टी में मिलावटी मिल्क केक तैयार कर सीकर जिले के अलग-अलग स्थानों पर लंबे समय से सप्लाई हो रहा है। इसकी शिकायतें मिल रही थी। लेकिंन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे थे। डीएसटी टीम व सदर पुलिस की मदद से चला के पास बोलेरो गाड़ी को पकड़ा गया। जिसमें अलवर के किशनगढ़ बेडाकाबास निवासी कमरूदीन पुत्र भूरेखां व आदिल पुत्र इल्यास कार्टन में भरा 5 क्विंटल मिल्क केक सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। पूछताछ में उंहोने पूरा माल अलवर के एक व्यापारी का होना बताया है। टीम ने 5 क्विंटल मिल्क (मिक्स) मिलावटी केक नष्ट करवाया है।

Share This News