थाना कनालीछीना पुलिस ने रा0बा0इ0का0 कनालीछीना में स्कूली छात्राओं को करियर काउन्सलिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर दी गई विस्तृत कानूनी जानकारी।
थाना कनालीछीना पुलिस ने रा0बा0इ0का0 कनालीछीना में स्कूली छात्राओं को करियर काउन्सलिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों पर दी गई विस्तृत कानूनी जानकारी..

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर_सिंह के आदेशानुसार, जनपद स्तर पर प्रचलित जन जागरुकता अभियान के दृष्टिगत आज दिनाँक- 22.03.2022 को थानाध्यक्ष कनालीछीना मनोज_धौनी के नेतृत्व में उ0नि0_आरती व पुलिस टीम द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली छात्राओं की करियर काउन्सलिंग की गयी तथा बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के साथ-साथ डॉयल- 112, 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा पूछे गये सवालों व शंकाओं का पुलिस द्वारा जवाब देते हुए उनका समाधान किया गया । इस अवसर पर लगभग 150 छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।

