FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandदेहरादून

उत्तराखंड को मिली पहली महिला स्पीकर रितु खंडूरी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनने जा रही है। जिससे उत्तराखंड के राजनैतिक इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है । भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने का यह बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कोटद्वार से ऋतु खंडूरी कोटद्वार से जीत हांसिल कर विधायक चुनकर आई हैं। उनकी यह जीत कई मायनों में खास रही है।कोटद्वार सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने अपने पिता की हार का बदला लिया था। अब इसके साथ ही अब पहली महिला स्पीकर का बनकर इतिहास रच रही हैं। रितु खंडूरी भूषण का जन्म नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को मेजर जनरल (रिटा.) भुवन चंद्र खंडूरी के परिवार में हुआ। जो कि मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के राधाबल्लभ पुरम गांव निवासी हैं । मेजर जनरल (रिटा.) भुवन चंद्र खंडूरी ने  रिटायरमेंट के बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीतकर वाजपेयी सरकार में मंत्री भी बने। खंडूरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी बने और प्रदेश की राजनीति में एक चर्चित नाम रहें। रितु की शुरुआती शिक्षा अपने पिता की फौजी पोस्टिंग के साथ कई  स्थानों पर हुई। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। उसके उपरांत उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा लिया। 2006 से 2017 तक उन्होंने नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में फैकल्टी के रूप में भी कार्य किया। उत्तराखंड की राजनीति में बीसी खंडूरी के बेहद साफ छवि रही है। रितु को भी लोगों को भरपूर प्यार मिला है। यही वजह है कि वह दोबारा चुनाव जीतीं और पहली महिला स्पीकर के रूप में शपथ लेंगी।

Share This News