FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandटिहरी

घनसाली में बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर सहित 12 सवारियां थी मौजूद। सभी सुरक्षित।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

घनसाली में हुयी बुलेरो दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर सहित 12 सवारियां थी मौजूद। सभी सुरक्षित है।  बोलेरो संख्या UK14TA-1379 विनय खाल से ऋषिकेश जाते समय पीलवा मोड पर लाटा तिराहा से लगभग 200 मीटर पहले अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में 04 बच्चों, 08 वयस्कों व ड्राइवर सहित कुल 12 सवारियां मौजूद थी।

घटना की सूचना पर  थानाध्यक्ष घनसाली  सुखपाल सिंह मान आवश्यक फोर्स व आपदा उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थानीय निवासियों की सहायता से रेस्क्यू करते हुए त्वरित गति से घायलों को नजदीकी बेलेश्वर अस्पताल, चमियाला पहुंचाया गया। सभी सवारिया सामान्य घायल है तथा सुरक्षित है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक प्रकाश लाल पुत्र चित्रलाल निवासी ग्राम ख्वाडा, तहसील बालगंगा, टि0 ग0, जो स्वयं भी घायल था, मौके से फरार हो गया।

वाहन में मौजूद थेः-

1:-भरत लाल पुत्र सुंदरलाल (42 वर्ष) निवासी ग्राम छेतीयारा थाना घनसाली, टि0ग0।
2:  रंजना पुत्री साजन सिंह (22 वर्ष) निवासी ग्राम ख्वाडा तहसील बालगंगा, टि0ग0।
3:-आरती रावत पुत्री उमेद सिंह (22 वर्ष) निवासी ग्राम ख्वाडा, बालगंगा।
4:- विजय भंडारी पत्नी पवन सिंह भंडारी (45 वर्ष) निवासी ग्राम कंडारसयू तहसील बालगंगा, टि0ग0 के साथ उनकी पुत्री चांदनी भंडारी व पुत्र अर्जुन भंडारी
5:- मीनाक्षी पत्नी शंकर (26 वर्ष) निवासी श्रीकोटगांव, बालगंगा।
6:- भवानी पत्नी भगवान (35 वर्ष) निवासी ग्राम कोटका, बालगंगा
7:- ममता रमोला पत्नी सूरज रमोला (35 वर्ष) ग्राम सेम तहसील बालगंगा।
8:- सुषमा देवी पत्नी दिनेश (32 वर्ष) निवासी कंडारश्यू, बालगंगा के साथ उनके पुत्र अनिकेत व आरुष।

Share This News