थल मे पहली बार आयोजित किया गया रक्त दान शिविर का आयोजन —–

न्यूज लाइव के लिए अर्जुन रावत की रिर्पोट:–
थल रक्तदान शिविर मे युवाओं ने रक्त दान किया। रक्तदान शिविर मे ,26 यूनिट रक्तदान किया गया ।
श्री रामलीला समिति के आवेदन पर जिलाधिकारी पिथोरागढ़ सी.रविशंकर ने थल मे रक्तदान शिविर लगाने का आदेश सी.एम.एस पिथौरागढ़ को दिया था। और ब्लड बैंक पिथौरागढ़ व रेड क्रोस पिथौरागढ़ ने थल राम लीला मैदान मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया। जिस मे युवाओं ने बड चढ कर रक्त दान किया ,और पहली बार समिति द्वारा थल मे रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । जिस मे 26 यूनिट रक्त दान किया गया ,
पिथौरागढ़ रक्त बैंक के प्रभारी डा. नरेंद्र शर्मा ,रेड क्रास सोसाइटी के सचीव –महेश चन्द्र पन्त,नवराज सिंह भैसोंडा एफ.आर .एम रेड क्रास सोसाइटी,तनुजा टम्टा रेड क्रास सोसाइटी,मनीष कन्याल प्रशिक्षक रेड क्रास सोसाइटी के लोग मौजूद रहे।
——–

