GeneralNewsबागेश्वर

सर्वसम्मति से होगा निकाय चुनावो में उम्मीदवारों का चयन

सर्वसम्मति से होगा उम्मीदवारों का चयन
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि निकाय चुनाव में अध्यक्ष और सभासद पद पर उम्मीदवारों का चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी के साथ जुटने को कहा। कांग्रेस सरकार में हुए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने को कहा।

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष पाठक की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने आगामी निकाय चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए अध्यक्ष और सभी वार्डों में सभासद पद के लिए उम्मीदवार चुनते समय सर्वसम्मति बनाई जाएगी। चयनित प्रत्याशियों के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस अनुशासित पार्टी है। सभी को अपने दायित्व का पालन करते हुए निकाय चुनाव में जीत दिलाने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ कमेटियों को मजबूत करने को कहा। कांग्रेस की सरकार में हुए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर निकाय चुनाव में पूरी लगन से काम करने की बात कही। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, सुनीता टम्टा, बालकृष्ण, इंद्र सिंह परिहार, दरपान राम, धीरज कोरंगा, विनोद पाठक, ईश्वर पांडे, सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, रंजीत दास, नवीन टम्टा, रमेश भंडारी, पुष्पा आर्या, महेश पंत आदि मौजूद रहे।

Share This News