Newsuttarakhandबागेश्वर

अंकतालिकाओं में गड़बड़ी को लेकर डिग्री कॉलेज के छात्रों ने कुलपति का पूतला फूका

न्यूज लाइव के लिए कुलदीप सिह की रिर्पोट:–

बागेश्वर अंकतालिकाओं में गड़बड़ी को लेकर डिग्री कॉलेज के छात्रों में गहरा रोष है। उन्होंने कॉलेज परिसर में कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला जलाया। अंकतालिकाओं में जल्द सुधार करने की गुहार लगाई। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

छात्र संघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला के नेतृत्व में छात्रों ने पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की परेशानी की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में अंकतालिकाओं में गड़बड़ी हुई है। इसको दूर करने की मांग को छात्रों ने ज्ञापन दिया। धरना, प्रदर्शन किया। कॉलेज का पठन-पाठन भी ठप पड़ा है। इसके बावजूद प्रशासन समस्या के समाधान को काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब छात्र गड़बड़ियो को लेकर उग्र आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर पठन-पाठन छोड़कर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, सह सचिव तनुज कर्म्याल, दिनेश राम, कृष्णा कुमार, विनोद कुमार, भरत कुमार, गणेश कुमार, नीरज बिष्ट, संजय लाल, चयन कुमार, सुभाष कुमार, दीपक खेतवाल आदि मौजूद रहे।

Share This News