दहेज को लेकर नवविवाहिता की हत्या, तीन वर्ष पूर्व हुई थी मुस्लिम रीति रिवाज से शादी

बेतिया:—
बेतिया/ न्यूज लाइव के लिए शकील अहमद की रिर्पोट:–
बेतिया : मझौलिया थाना क्षेत्र के बखरिया नया टोला निवासी मोजहिर मियां के पुत्र राजमहम्मद मियां से तीन वर्ष पूर्व शनिचरी थाना के वृति टोला निवासी सिपाही हुशेन की पुत्री शायदा खातून से मुस्लिम रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी।कुछ दिन शांति से जीवन बसर चला 6माह का एक बच्चा हुआ लेकिन घर बनवाने वास्ते ससुराल पक्ष वालों ने एक लाख रुपया की मांग करने लगे।मृतिका शायदा खातून इस सम्बंध में अपने अब्बा से फोन पर बात की लेकिन अब्बा सिपाही हुशेन अपनी गरीबी को गिनाते रहे गरीबी के चलते दहेज की राशि देने से असमर्थता जतायी। इधर ससुराल वालों ने तरह तरह के प्रताड़ित करने लगे तथा 15,4,2018 को सुबह में फोन पर सूचना मिली कि मेरी बहन की तबियत खराब है जब हम वाह पहुचे तो देखा की मेरी बहन को जहर देकर मार दी गयी थी।इसकी सूचना मझौलिया थाना को दी।मझौलिया थाना के दरोगा श्यामबहादुर ठाकुर घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर बेतिया एमजेके अस्पताल भेज दिया।वही मृतिका के ससुर मोजाहिर मियां को गिफ्तार कर लिया गया है।इस संदर्भ में मृतिका के भाई आजाद हुशेन ने थाना में आवेदन देकर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।उक्त बातों की जानकारी थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने दी।उन्होंने बताया की आवेदक आवेदन में मृतिका के पति राज महम्मद मियां, ससुर मोजाहिर मियां, सास सकीला खातून, तथा एक औरत सकीना खातून पर प्रथमिकी दर्ज किया गया है।वही शेष तीन अभियुक्त घर छोड़ फरार है।वही गिरफ्तार ससुर मोजाहिर मियां को जेल भेजा जा रहा है।

