berinagLatestNewspithoragarhUncategorizeduttarakhand

स्वास्थ्य केन्द्र में 1मई से शुरू होगी  पैथोलाँजी लैब।

 

न्यूज लाइव का असर:—

 न्यूज लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:–
पिछले दिनो न्यूज लाइव ने बेरीनाग का सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र रिफर सेन्टर बना नाम से खबर प्रकाशित हुई थी। ठीक एक माह बाद बेरीनाग स्वास्थ केन्द्र मे पैथोलाँजी लैब सहित कई बदलाव किये जाने लगे है। पूरी खबर पढे:-
बेरीनाग  समुदाय स्वास्थ्य केन्द में 1 मई  से सहकारी पैथोलॉजी लैब पूर्ण रूप से कार्य करने लग जायेगी ।लैब में सरकारी दरों में पर विभिन्न जॉचें (ब्लड सुगर, हीमोग्लोबिन, पीलिया, टाइफाइड , मलेरिया, TLL,DLC,ES यूरिन एेसिड, यूरिया किडनी, लीवर, आर0ए0 फेक्टर)  जैसी कई जाँचे शरू हो जाएगी।  साथ ही अस्पताल मे ई0सी0जी0 की सुविधा उपलब्ध  हो जायेगी। डॉ0 सिद्धार्थ पाटनी ने बताया  मशीनों का अार्डर भी विभाग द्वारा दे दिया गया है । प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि अस्पताल में एचबीएसयू  भी  स्टेबलिश किया जा रहा है। जिस में नव जात शिशु की फोटो टेरेथी एंव विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा। डॉ0 सिद्धार्थ पाटनी ने कहा दन्त चिकित्सक की भी नियुक्ति हो चुकी है। और डेन्टल चेयर इंन्टाल हो गयी है। अगले माह  1 मय से दातों की भी सम्पूर्ण इलाज की सुविधा उपलब्ध हो जायेगा।  मरीजों की अधिकता को देखते हुए एक वार्ड 6  बेड युक्त पुरूष वार्ड व महिला वार्ड जनता को सेवा के लिए उपलब्ध हो जायेगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सिद्धार्थ पाटनी  ने बताया कि अस्पताल मे  एक महिला चिकित्सक  व  एक ड्राइवर की आवश्यकता  है जिसके लिए  मुख्य चिकित्साधिकारी को  लिखा गया है। साथ ही एक्सरे कि भी डिमांड भेजी  गयी है।   डॉ0 दंत चिकित्सक कुमारी प्रिया सैन यहाँ आ चुकी है। दन्त चिकित्सक  की सुविधा अगले हफ्ते से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे शुरू हो जाएगी!
Share This News