व्यापार मण्डल चुनाव से पहले चुनाव अधिकारियों में मचा घमासान।

न्यूज होम लाइव रिपोर्टर सचिन गुप्ता
लालकुआँ प्रान्तीय उधोग व्यापार मण्डल लालकुआँ के 31 मई को होने वाले चुनाव से पहले ही चुनाव अधिकारियों में घमासान शुरू हो गया है एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के आरोप में मुख्य चुनाव अधिकारी ने सहायक चुनाव अधिकारी को पद से मुक्त करते हुए हटा दिया है जिसके बाद अब नगर उधोग व्यापार मण्डल के निष्पक्ष चुनाव पर सवाल उठने लगे हैं। तो वही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है ।
वही इस मामले पर सहायक चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा का कहना है कि मैंने पहले ही व्यक्तिगत कारणों से स्वेच्छा से अपना इस्तीफा मुख्य चुनाव अधिकारी को भेज दिया था लेकिन मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा मेरा इस्तीफा स्वीकार करने की जगह मेरे ऊपर आरोप लगाकर प्रेस नोट जारी कर मुझे पद से हटा दिया गया जबकि मुख्य चुनाव अधिकारी को मुझे हटाये जाने का कोई अधिकार नही है ।
वही मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन कबड़वाल ने बताया कि सहायक चुनाव अधिकारी संजीव शर्मा द्वारा संवैधानिक पद पर होने के बाद भी एक प्रत्याशी के साथ खुलेआम घूमकर वोट मांगे जा रहे थे जिसके बाद जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर संजीव शर्मा को सहायक चुनाव अधिकारी के पद से हटाया गया है ।

