प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक 27 को

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–
किछौछा,अम्बेडकरनगर। स्थानीय विकास खण्ड के प्रमुख के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर पुनः विचार हेतु 27 अप्रैल को क्षेत्र पंचायतों की बैठक का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है।
ज्ञात हो कि ब्लाक प्रमुख बसंत लाल कन्नौजिया के विरूद्ध पिछले 7 मार्च को नोटिस के सापेक्ष 6 अप्रैल को सदस्यों की बैठक उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कराये जाने का निर्देश हुआ था किन्तु उस दौरान आजमगढ़ जिले के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को थप्पड़ मारने व अभद्रता को लेकर विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी आन्दोलित थे जिसके कारण उक्त तिथि की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी थी। नवागत जिलाधिकारी सुरेश कुमार के समक्ष मामला पेश हुआ जिन्होने 27 को 11 बजे विकास खण्ड कार्यालय पर बैठक कराये जाने का आदेश निर्गत किया है।

