जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल ने जनपद में चल रहें राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

न्यूज लाइव संवाददाता संदीप पाडे
रूद्रपुर – जनता का हित व परेशानियों का समाधान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। यह बात जिलाधिकारी डाॅ.नीरज खैरवाल ने जनपद में चल रहें राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य से यदि किसी व्यक्ति के आवास या घर को गैर कानूनी नुकसान पहुॅचा है तो वे नुकसान की भरपाई हेतु कंज्यूमर कोर्ट आदि में क्लेम के लिए दावा कर सकता है तथा कोर्ट के आदेशानुसार नुकसान की भरपाई संबन्धित संस्था द्वारा की जायेगी।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जनपद में सड़क चैड़़ीकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क चैड़ीकरण के कार्य युद्ध स्तर पर किये जाये। उन्होंने कहा कि गदरपुर बाईपास सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करें अन्यथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था पर कठौर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाधिकारी ने गदरपुर शहर की सड़कों को प्राथमिकता से ठीक करने के साथ ही चल रहे नाली निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने परियोजना निदेशक कर्नल संदीप कार्की को निर्देश देते हुए कहा कि जिन स्थानों पर कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं, उन स्थानों का स्वंय निरीक्षण कर कार्य शुरू न होने के कारण स्पष्ट करते हुए उन स्थानों के फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना निदेशक व सहायक परियोजना निदेशकों को निर्देशित करते हुए कहा कि चैड़ीकरण के कार्यों से जिन मकानों व दुकानों में पानी भरने की शिकायतें आ रही हैं, उन्हें अपने संस्थानों से दुरूस्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के बाॅर्डर वाले स्थानों पर जहाॅ कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है, वहाॅ दोनों प्रदेशों के अधिकारी व कार्यदायी संस्थाएं आपसी सामन्जस्य बनाकर कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क चैड़ीकरण के कार्यों हेतु मिट्टी की आवश्यकता होने पर तत्काल अपनी मांग अपर जिलाधिकारी को प्रस्तुत करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रताप सिंह शाह, एसएलओ उत्तम सिंह चैहान, उप जिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल, विनोद कुमार, पीडी एनएचआई संदीप कार्की, एपीडी अनुज कुमार आदि उपस्थि थे।

