लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ बेरीनाग के पुष्कर सिह रावत अध्यक्ष चुने गये।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, राजकीय शाखा बेरीनाग का द्विवार्षिक अधिवेशन संम्पन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता चन्द्र सिंह भण्डारी ने किया। इस मौके पर बेरीनाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियो के पदाधिकारियो का निर्विरोध निर्वाचिन किया गया। अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत,वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्र सिंह भण्डारी,खण्डीय सचिव अनिल धारियाल, उपसचिव- सूरज सिंह, कोषाध्यक्ष, कौस्तुमा नन्द पंत , महिला उपाध्यक्ष जानकी बोरा / मंजू कोरंगा, उपाध्यक्ष पूरन सिंह / पूरन सिंह डसीला,संयुक्त मंत्री रमेश राम / कोस्तुमा नन्द प्रचार मंत्री कुन्दन सिंह / केशर सिंह,संगठन मंत्री वसंत बल्लभ पंत ,संप्रेक्षक उमेश चन्द्र पाठक सलाहकार गोपाल सिंह को बनाया गया। मौके पर पुष्कर सिंह, आनन्द सिंह बोरा ,तारा पंत व सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

