हेलीकॉप्टर के इंतजार में खेत में जन्में बच्चे की मौत। महिला की हालात नाजुक,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
पिथौरागढ। पहाड़ों की हकीकत बयां करने वाली दुखद खबर सामने आ रही है, जहां यह खबर ऐसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश से है, जिसके गठन के 21 साल पूर्ण हो चुके है, जहां एक गर्ववती महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद कुछ ग्रामीणों ने उसे खेत तक पहुंचाया, जहां हेलीकॉप्टर के इंतजार में महिला ने पहले ही मृतक बच्चे को जन्म दे दिया।
हालांकि बाद में हेलीकाॅटर से महिला को अस्पताल तक पहुंचाया गया। यहीं से पता चलता है कि, 21 वीं सदी के चकाचौंध वाले युग में पहाड़ों की हकीकत बयां करने के लिए पर्याप्त है।
यह मामला पिथौरागढ़ के मुनस्यारी ब्लाॅक के पातों गांव की लक्ष्मी देवी (25) पत्नी श्याम दरियाल को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक हरीश धामी से हेलीकाॅप्टर की मांग की, जिस पर हरीश धामी ने तत्काल प्रशासन से वार्ता कर हेलीकाॅप्टर की व्यवस्था की, वहीं हेलीकाॅप्टर ने मेडिकल टीम के साथ पातों से उड़ान भरी।

