सरकार जनता के द्वार प्रशासन चला गॉव की ओर

न्यूज लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग सरकार जनता के द्वार प्रशासन चला गॉव की ओर कार्यक्रम के अन्तर्गत राजस्व विभाग के रमेश कुमार के नेतृत्व में मंगल वार को पुराना थल के पंचायत घर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम मे जन समस्याओ को सुना गया। वही से जन्ता के द्वार में प्रधानाचार्य राजकीय इन्टर कॉलेज पुरानथल सर्वजीत राम आर्या ने बताया विधालय में मध्याहन भोजन हेतु पेयजल नियमित रूप से उपलब्ध है। विधालय भवन नहीं हैं। विधालय में एलटी ग्रेड में गणित का पद रिक्त हैं। प्रवक्ता संवर्ग में लम्बे समय से अग्रेजी का पद रिक्त हैं! प्रवक्ता सस्कृत का पद रिक्त हैं! वर्ष 2016 से 2017-18 की अनुसूचित जाति पिछडी जाति की छात्रवृति समाज कल्याण विभाग द्वारा अप्राप्त है। मौके पर धीरज जोशी सहायक अभियन्ता, बाल विकास सुपरवाइजर रश्मि जोशी, एएनएम सौभाग्यवती सिंह, आगनबाडी कार्यकर्ता गीता बोरा, जानकी धामी, चन्द्र पन्त, आशा टम्टा, ललिता भण्डारी, कुमारी हेमा आदि थे।

