Newsउत्तर प्रदेश

चौकीदार से 25 हजार लूटकर बदमाश फरार जलालपुर ,

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–

अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश फतेहपुर मोहिबपुर गांव के पास असलहे के बल पर चैकीदार से 25 हजार छीनकर भागने में कामयाब रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वायरलेस से नाकाबंदी की परन्तु असफल रही।
घटना मंगलवार दिन में 1 बजे की है। मरहरा गांव निवासी जलालपुर थाने का चैकीदार दीनदयाल पुत्र कौलेश्वर यादव स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से कैश निकाल कर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था जैसे ही फतेहपुर मोहिब पुर गांव के पास पहुंचा, पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश असलहे के बल रुपया छीन लिये और फरार हो गए। थाना प्रभारी हवलदार यादव ने बताया कि तहरीर मिलते मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Share This News