बेरीनाग के तीन शिक्षकों को मिलेगा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान,मुंख्यमंत्री करेगे सम्मानित।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग तहसील के तीन शिक्षक उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किए गए हैं। इन शिक्षकों को पांच सितंबर को देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेगे।
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उडियारी के शिक्षक दीवान सिंह कठायत, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलागांव के वीरेंद्र विक्रम सिंह धामी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुड़ी के राजेंद्र कापड़ी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के लिए चयन गया है। तीनों शिक्षक बेहद समर्पित शिक्षकों में गिने जाते हैं। शिक्षकों के राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित होने पर खंड शिक्षा अधिकारी तरूण पंत, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भंडारी आदि ने इन शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।

