महाविद्यालय पिथौरागढ की परीक्षा के रिजल्ट में हुआ छात्रों संग खिलवाड़, छात्र आन्दोलन पर

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी।
पिथौरागढ। महाविद्यालय की परीक्षा के रिजल्ट में हुआ छात्रों संग खिलवाड़, छात्र आन्दोलन पर है।
बता दें कि कुमाऊँ विश्व विद्यालय की प्रायोजित परीक्षा बीए, बीएससी, बीकाम, एंव एम समेत विभिन्न परीक्षाओं में छात्र एंव छात्राओं के अंक तालिका में इस बार बहुत बडी खामी नजर आ रही है कि सैकडों छात्र छात्राओं के विभिन्न विषयों की परीक्षा में 0 से 1 , 2 तक अंक दिये गये है तथा उनका रिजल्ट अनुतीर्ण दर्शाया गया है , जो कि समस्त छात्र छात्राओं के चिंता का विषय बन गया है साल बर्बाद होने की चिंता के कारण समस्त छात्र छात्राओं ने इसकी जानकारी महाविद्यालय के आला अधिकारियों को दे दी किंतु उनकी कोई सुनवाई न होने के कारण आज समस्त छात्र छात्राओं ने जिला अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया साथ ही कुमाऊँ विश्व विद्यालय को ज्ञापन पत्र भी दिया वहीं छात्र छात्राओं की समस्या पर विधानसभा पिथौरागढ के विधायक मयूख महर ने छात्र छात्राओं की समस्या को सुना तथा इस विषय को गंभीर बताकर कुलपति से वार्ता कर शीघ्र इस समस्या से निदान दिलाने की मांग की साथ ही यह भी कहा कि पहली बार यह देखा गया है कि हिंदी जैसे विषय, या समाजशास्त्र, राजनीतिक शास्त्र ,संस्कृत जैसे विषयों पर इतने कम अंक दे कर छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है सबकी उन्होंने कुलपति से कहा कि सभी अनुतीर्ण छात्र छात्राओं की पुस्तिकाओं की पुनः जांच की जाऐ तथा खामियों को सुधारा जाऐ जिससे की किसी भी छात्र छात्राओं का भविष्य बर्बाद ना हो सके अगर छात्र छात्राओं की इस समस्या पर शीघ्र कोई कार्यवाही नही होती तो जनप्रतिनिधियों संग सडक से लेकर सदन तक आन्दोलन करने पर सभी बाध्य होंगे

