FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

गंगोलीहाट भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट। भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विकासखंड के 10 शिक्षकों को खंड शिक्षा की ओर से सम्मानित किया गया। अटल उत्कृष्ट राज की महाकाली इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में एक भव्य समारोह में विकासखंड के सभी शिक्षक एकत्रित थे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस को भव्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार मौर्य द्वारा 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अटल उत्कृष्ट जैसी गंगोलीहाट के प्रधानाचार्य शिवदयाल, शिक्षक दीप प्रकाश पाठक, राजेंद्र कुमार वेरी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पोखरी के कंचन जोशी, जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य सुमित्रा बोनाल, राजकीय आदर्श प्राथमिक उच्चतर विद्यालय भाटगांव के विजय कुमार वर्मा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रुगड़ी के जगदीश चंद्र नियोलिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खतेडा त्रिभुवन बिष्ट, प्राथमिक विद्यालय ग्वासीकोट गंभीर सिंह, और राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिटगल के जीवन में भी शामिल है।

Share This News