FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

अग्निवीर बनने को फर्जी सर्टिफिकेट व दस्तावेज बनाकर पहुंच गया युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में चल रही अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ एक युवक पकड़ा गया है। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आया अभ्यर्थी दीपक सिंह जैमुवाल पुत्र लक्ष्मण सिंह जैमुवाल निवासी ग्राम पोस्ट नामिक मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ़, को संदिग्धता के आधार पर आर्मी भर्ती ग्राउंड से पकड़ा गया, जिसके प्रमाण पत्रों की जाँच करने पर उसके पास दो आधार कार्ड, दो हाईस्कूल की अंक तालिका, जन्म प्रमाण पत्र, आदि मिले सभी में उसकी जन्मतिथि अलग अलग (01/03/1999 एवं 01/08/2003) होना पाया गया । कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने उक्त युवक से पूछताछ की तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी अग्निवीर भर्ती हेतु आयु निकल गई थी जिस कारण मेरे द्वारा यह जाली कागज तैयार किए और अपनी उम्र कम करवा कर अपनी जन्मतिथि 01/08/2003 कराई गई और अग्निवीर भर्ती हेतु अपना फार्म सबमिट कराया। पुलिस टीम द्वारा उक्त युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा धारा 467/468/471 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में, फर्जी प्रमाण पत्रों के साथ भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अराजक तत्वों पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है । ऐसे लोगों के विरूद्ध शख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी । पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगल सिंह,-उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक योगेश कुमार शामिल थे।

 

Share This News