berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग में एनडीआरएफ ने कालेज के छात्र छात्राओ को आपदा के समय बचाव के बताये ट्रिप।

बेरीनाग में एनडीआरएफ ने कालेज के छात्र छात्राओ को आपदा के समय बचाव के बताये ट्रिप।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय इण्टर कालेज में 15 वी वाहिनी एनडीआरएफ के कमाडेन्ट सुदेश कुमार दराल के निदेशानुसार राजकीय इण्टर कालेज बेरीनाग में टीम कमाडर धीरेन्द्र सिह रावत व एनडीआरएफ टीम द्वारा स्कूल छात्र छात्राओ को आपदा के दौरान होने वाले दुर्घटनाओ को दूर करने के लिए मेडिकल रोप रेस्क्यू व अमरजेन्सी, के बारे में जानकारी दी गयी। एनडीआरएफ के सहायक सेनानी अजय पन्त ने स्कूल के अध्यापक व स्कूल छात्र छात्राओ से अपील की वह आपदा के दौरान अपना बचाव के साथ ही दूसरो का बचाव भी कर सकते है। बेरीनाग मे एनडीआरएफ के प्रशिक्षण से कालेज के छात्र बहुत खुस नजर आये।छात्रो ने इस दौरान टीम से और भी इस तरह के दुबारा प्रशिक्षण कराने के लिए कहा ।

Share This News