यमुनोत्री धाम के कपाट आज गुरुवार को भैया दूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

एनएचएल नेटवर्क।
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के कपाट आज गुरुवार को भैया दूज पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर नौ मिनट पूजा-अर्चना व विधि विधान के साथ बंद किए गए।
इस अवसर पर खरसाली से शनि महाराज की डोली अपनी बहन यमुना को मिलने और लेने के लिए यमुनोत्री धाम पहुंचाई गई। इस दौरान तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की भीड़ भी उमड़ी करीब 2000 श्रद्धालु का कपाट बंद होने के अवसर पर यमुनोत्री धाम में मौजूद रहे। कपाट बंदी के बाद मां यमुना की डोली खरशाली के लिए रवाना हो गई। इस वर्ष यमुनोत्री धाम में 4.78 लाख यात्री पहुंचे। इससे पहले गुरुवार को केदारनाथ और बुधवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अन्नकूट पर्व पर बुधवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। दोपहर ठीक 12.01 बजे कपाटबंदी के बाद मां गंगा की डोली जयकारों के साथ शीतकालीन प्रवास मुखवा के लिए रवाना हुई। तीन हजार से ज्यादा तीर्थयात्री कपाटबंदी के साक्षी बने।

