बेरीनाग के लोहाथल में रामलीला शुरू ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।
बेरीनाग बासुकीनाग रामलीला कमेटी लोहाथल के तत्वावधान में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है ।रामलीला का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सानी ने किया। प्रथम दिन नट नटी के प्रवेश से राम जन्म तक का मंचन किया गया। पहली बार रामलीला राम, लक्षमण, भरत, शत्रुघ्न की भूमिका रामलीला में बेटियों के द्वारा निभाई जा रही है। इस मौके पर अध्यक्ष केदार सिंह कार्की, लक्ष्मण कार्की, दीपक जोशी, धीरज जोशी, सुरेंद्र कार्की, मनोज कार्की, शेखर जोशी, ललित जोशी, चन्दन कार्की, मौजूद थे। संगीत वादक महेन्द्र जोशी, चारु चंद्र व संचालन प्रदीप जोशी ने किया।


