नौलिंग महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमो के साथ शुरू।
नौलिंग महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमो के साथ शुरू।

एनएचएल नेटवर्क।
गणाई गंगोली में तीन दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन विधायक फकीर राम टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि नौलिंग महोत्सव को प्रदेश में पहचान दिलाई जायेगी । महोत्सव के आयोजन से क्षेत्र की लोक संस्कृति को देखने का मौका मिलता है।

महोत्सव के आयोजन के न लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी । महोत्सव में चेतना पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाल विद्या मंदिर गणाई गंगोली, राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये।

मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा, विशिष्ट अतिथि जोगा सिंह बोरा का स्वागत किया गया । अध्यक्ष जितेंद्र बोरा, उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, सचिव गिरीश बोरा, कोषाध्यक्ष शंभू सिद्धार्थ पांडे, उपसचिव राजेश बोरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन देवेंद्र मेहता और चंदन बाणी ने किया ।


