लोहाथल में बासुकीनाग रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में तीसरे दिन धनुष यज्ञ से लक्ष्मण परशुराम तक का मंचन किया गया।
बेरीनाग के लोहाथल की रामलीला में राम ने धनुष तोड़ा ।

एनएचएल नेटवर्क।
बरीनाग के लोहाथल में बासुकीनाग रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में तीसरे दिन धनुष यज्ञ से लक्ष्मण परशुराम तक का मंचन किया गया। राम के द्रारा स्वयंवर में धनुष तोड़ा गया ।परशुराम लक्ष्मण संवाद देखने के लिए दर्शक देर रात्रि तक डटे रहे । राम, लक्षमण, भरत, शत्रुघ्न की भूमिका बेटियों के द्वारा निभाई जा रही है।

लक्ष्मण भावना कार्की व परशुराम की भूमिका मे राजेंद्र कुमार पंत थे। इस मौके पर अध्यक्ष केदार सिंह कार्की, लक्ष्मण कार्की, दीपक जोशी, धीरज जोशी, सुरेंद्र कार्की, मनोज कार्की, शेखर जोशी, ललित जोशी, चन्दन कार्की, मौजूद थे। संगीत वादक युवा महेन्द्र जोशी, चारु चंद्र व संचालन प्रदीप जोशी ने किया।

