नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इण्डिया) की जिले की तहसील व ब्लाक अध्यक्षो की घोषणा की।

एनएचएल नेटवर्क।
पिथौरागढ़, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इण्डिया) की जिले की तहसील व ब्लाक अध्यक्षो की घोषणा की गई है। जिलाध्यक्ष ने सभी से कार्यकारिणी के विस्तार के लिए कहा। अर्न्तराष्ट्रीय पत्रकार यूनियन एन. यू.जे. आई के जिला अध्यक्ष सुशील खत्री ने तहसील तथा ब्लॉक स्तर में अध्यक्षों की घोषणा करते हुए गंगोलीहाट हरगोविंद रावल, बेरीनाग गोविन्द चावला, डीडीहाट प्रमोद दिगारी, मुनस्यारी मनोज बोथ्याल, थल अनिल कार्की, धारचूला राकेश तिवारी, झूलाघाट (ब्लाक अध्यक्ष) हेम चन्द्र पंत को जिम्मेदारी दी गई। बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की जनपक्षीय पत्रकारिता कर रहे पत्रकारो के लिए संगठन की नितियां और विचार समझने वालो के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें।

