FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, का पिथौरागढ के भ्रमण के दौरान सैनिक सम्मेलन/ अपराध गोष्ठी का आयोजन।  

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी।

पिथौरागढ़ अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद पिथौरागढ के भ्रमण के दौरान किया गया, सैनिक सम्मेलन/ अपराध गोष्ठी  डॉ0 वी0 मुरूगेशन (IPS), अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था,  के जनपद पिथौरागढ़ आगमन पर कोतवाली पिथौरागढ़ व पुलिस लाईन का भ्रमण किया गया । तत्पश्चात  सैनिक सम्मेलन लिया गया । सभी पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा समस्याओं का समाधान करने हेतु सभी को आश्वासन दिया गया ।  लोकेश्वर सिंह (IPS), पुलिस अधीक्षक  पिथौरागढ़ द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से पिथौरागढ़ पुलिस के कार्यों को एडीजी  के सामने प्रस्तुत किया गया जिनकी एडीजी महोदय द्वारा सराहना की गयी । एडीजी  द्वारा जनपद में होने वाले अपराधों के बारे में भी समीक्षा की गयी तथा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में चरस, स्मैक व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया । द्वारा एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अपराधों, जैसे- चरस, स्मैक आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु प्रोजेक्टर के माध्यम से पुलिस कर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये गये । एडीजी  द्वारा, चरस, स्मैक के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा समय-समय पर स्कूलों, कॉलेजों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार काउंसिलिंग भी करने हेतु पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा मीडिया/पत्रकार बन्धुओं के साथ प्रैस वार्ता की गयी ।
कार्यक्रम का संचालन पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़  महेश चन्द्र जोशी द्वारा किया गया । इसके अतिरिक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक( दूरसंचार)  बसन्त बल्लभ तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री परवेज अली, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी  राकेश चन्द्र, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन  नरेन्द्र कुमार, निरीक्षक एलआईयू सहित समस्त थाना/ शाखा प्रभारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

Share This News