berinagFEATUREDGeneralLatestNewsSportsuttarakhandपिथौरागढ

बेरीनाग । तृतीय शिव शक्ति बाँलीवाल टूर्नामेंट 2022 का आगाज।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग रामलीला मैदान में तृतीय शिव शक्ति द्वारा स्वर्गीय मदनमोहन पंत और स्व राहुल खम्पा के स्मृति में बाँलीवाल आयोजन किया गया । टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा ने किया। उद्घाटन मैच रा इ का बेरीनाग और हिमालया इंटर कालेज चौकोडी के बीच खेला गया हिमालया इंटर कॉलेज चौकोडी ने रा इ का बेरीनाग की टीम को 2/0से हराया इस अवसर पर विधायक फकीर राम टम्टा ने आयोजक मंडल और सभी खेल प्रेमियों को बधाई दी और आयोजन मंडल शिव शक्ति कलब को सफल आयोजन के लिए एक लाख की धनराशि विधायक निधि से देने की घोषणा की टूर्नामेंट में बागेश्वर, डीडीहाट, पिथौरागढ़,बरेली, चमोली, हल्द्वानी, रुद्रपुर से भी टीमें यहाँ पहुची है ।फाइनल मैच वृहस्पति वार को खेला जायेगा। फाईनल बिजेता टीम को 25 हजार और उपविजेता टीम को 11हजार रुपये का नगद पुरस्कार और ट्राफी दी जायेगी इस अवसर पर आयोजक मंडल के सभी सदस्यो ने खिलाड़ियों का स्वागत किया इस वर्ष आयोजक मंडल ने प्रतियोगिता दो चरणो मे की है प्रथम चरण मे इंटर स्कूल की टीमें प्रतिभा ग कर रही है जिसमे विजेता को 5 हजार और उप विजेता टीम को 2500 और ट्राफी दी जा रही है इस मौके पर शिव शक्ति कलब अघ्यक्ष ललित पंत ,सचिव राजेश रावत, उपाध्याय डी एल शाह, ललित बाफिला, चारू पंत , मुकेश पंत ,कमल पंत, मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक, धीरज बिष्ट, जे पी चन्याल, नंदन बाफिला, रतनाकर पाण्डे, ,अशुल डाँगी,विनोद महरा, पायल खम्पा, गीता आदि मैजूद थे। रैफरी की भूमिका में मनोहर सिह खाती,अर्जुन धपोला,चंदन महरा,मदनमोहन रावत,भरत रावत आदि थे।संचालन मुकेश धानिक ने किया।

Share This News