नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा गिरीश जोशी के प्रथम बार विधानसभा गंगोलीहाट पहुँचने पर मीना गंगोला ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट। बलवंत सिंह भौरियाल व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भाजपा पिथौरागढ़ गिरीश जोशी के प्रथम बार विधानसभा गंगोलीहाट के राईआगर पहुँचने पर प्रदेश मंत्री भाजपा मीना गंगोला द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अभी से एकजुट होकर 2024 चुनाव के लिए बूथ स्तर से गांव गांव आम लोगो को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं और उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको जो दायित्व दिया है उसको वह पूर्ण निष्ठा से निभाते हुए संपूर्ण जिले में संगठन को मजबूत करेंगे । इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री मीना गंगोला , भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष गणाई रवींद्र बनकोटी , रघुबीर बनकोटी , भूपेश बनकोटी ,जिला कार्यकारणी सदस्य गोकुल गंगोला,विनोद डसीला ,बलबीर बोरा , अभिनेष बनकोटी , संदीप नैनवाल , संजू ग्वासीकोटी, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

