राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकीकरण दिवस के उपलक्ष्य में एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर सी.डी. सूँठा के मार्गदर्शन से राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकीकरण दिवस के उपलक्ष्य में एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी.सी. मठपाल ने किया। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. मठपाल ने बताया कि राष्ट्रीय एकीकरण की भावना राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जिससे हमारा देश निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहता है। उन्होंने सामुदायिक सद्भावना से संबंधित विभिन्न विंदुओं पर चर्चा कर छात्र-छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एम.एस. कुटियाल ने “राष्ट्र निर्माण में सामुदायिक सद्भावना की भूमिका” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एस. बिष्ट ने भारत में “विविधता एवं एकता” विषय पर अपने व्याख्यान के माध्यम से छात्र-छात्राओं के ज्ञान में अभिवृद्धि की। इसके उपरांत स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन कर महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। संगोष्ठी का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। संगोष्ठी में डॉ. कंचन भंडारी, डॉ. प्रतिभा नेगी, डॉ. वंदिता कांडपाल, डॉ.पूनम, डॉ. किशोर कुमार,डॉ. अमन वर्मा, श्रीमती लता सनवाल, शोध-छात्र कवीन्द्र भट्ट तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों समेत महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

