berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

एक दिवसीय सेमिनार: सर जगदीश चंद्र बोस का विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र मे योगदान

एक दिवसीय सेमिनार: सर जगदीश चंद्र बोस का विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र मे योगदान

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा देवभूमि विज्ञान समिति उत्तराखंड (विज्ञान भारती की प्रांतीय शाखा) के संयुक्त तत्वाधान मे एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार कि अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सी डी सूंठा ने सभी अतिथियों, वक्ताओं तथा समस्त श्रोताओं का स्वागत किया तथा सर जगदीश चंद्र बोस के प्रति श्रद्धा भाव के साथ उनकी जीवन की उपलब्धियों एवं आविष्कारो से अवगत कराया। कार्यक्रम मे आनलाइन माध्यम से जुडे सचिव विज्ञान भारती प्रो. हेमवती नंदन ने सर जगदीश चंद्र बोस के व्यक्तिगत जीवन पर प्रकाश डाला तथा आधुनिक समय मे सर जगदीश चंद्र बोस के कार्यों की प्रसंगिकता का विस्तृत वर्णन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.के डी पुरोहित प्रांतीय अध्यक्ष विज्ञान भारती उत्तराखंड ने विज्ञान भारती द्वारा पिथोरागढ जनपद मे कराये जा रहे कार्यक्रम के उद्देश्य एवं मह्त्व को विस्तारपूर्वक श्रोताओं के सम्मुख रखा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप मे डा. गरिमा पुनेठा ने सर जगदीश चंद्र बोस के व्यक्तिगत तथा प्रोफेशनल जीवन को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। डा. जे एन पंत जी के द्वारा बोस जी के समकालिक वैज्ञानिकों के बारे मे जानकारी दी गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सर जगदीश चंद्र बोस के विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र मे योगदान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया

जिसमे सूरज सिह नितवाल एम. एससी. प्रथम सेमेस्टर (भौतिक विज्ञान) प्रथम, बी. एस सी. तृतीय सेमेस्टर समूह के संजना, गौरव, अखिल, यश ने द्वितीय तथा मीनाक्षी एम. एससी. तृतीय सेमेस्टर (भौतिक विज्ञान) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि गंगा रावत बी. एस सी. पंचम सेमेस्टर को सांतन्वा पुरुस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे समंवयक डा. पी सी मठपाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कार्यक्रम संयोजक डा. बी एस बिष्ट द्वारा किया गया। सेमिनार के आयोजन मे डा. लोकेश जोशी असि. प्रो. गणित गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय, हरिद्वार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, प्राध्यापिकाये, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News