FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandदेहरादून

अब मात्र एक दिन में बनेगा राशन कार्ड।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

देहरादून। राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि अब एक दिन में ही राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए लोगों को सिर्फ आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य है। अभी तक लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर कटवाए जाते थे। इस व्यवस्था से परेशान होकर लोग एजेंटों का सहारा लिया करते थे। जिससे उन्हें मुफ्त में बनने वाले राशन कार्ड के लिए पांच सौ से एक हजार रुपये तक चुकाने पड़ते थे। लगातार मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत लोगों को आवेदन फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लगाने होंगे। कुछ ही घंटों में इनकी जांच के बाद आवेदक को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा।

 

Share This News