राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर सी. डी. सूंठा के मार्गदर्शन में जंतु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जन्तु विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी डॉ.कंचन भंडारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रेजेंटेशन के माध्यम से एच. आई. वी. संक्रमण एवं बचाव से संबंधित जानकारी देकर अन्य छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। जन्तु विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस पोस्टर प्रतियोगिता में गंगा रावत बी. एससी. पंचम सेम. प्रथम, वैभवी मनराल बी. एस सी. प्रथम सेम. द्वितीय तथा ईशा भट्ट बी. एस सी. प्रथम सेम. ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुषमा रावत एम. एस सी. तृतीय सेम. तथा नीलम पंत बी. एससी. तृतीय सेम. ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के साथ ही साथ ओरल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें कोमल मेहरा बी. एस सी. तृतीय सेम प्रथम स्थान तथा भारती पाठक बी. एस सी.प्रथम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वंदिता कांडपाल एवं डॉ. अमन वर्मा ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया एवं समस्त छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. बीना लोहिया एवं डॉ. बी. एस. बिष्ट ने सराहनीय योगदान दिया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी. सी.मठपाल ने इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए जन्तु विज्ञान विभाग के विभाग प्रभारी समेत विभाग के समस्त प्राध्यापकों की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. एम.एस. कुटियाल, डॉ. डी. एस. खाती,डॉ. अश्विन कुमार, डॉ.दीप्ति मिश्रा, डॉ. प्रतिभा नेगी, कल्पना कोठारी समेत महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

