ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अडाणी एसबीआई, आर बी आई व केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अडाणी एसबीआई, आर बी आई व केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट। सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य द्वार के सामने जमकर नारेबाजी की गई जिसमें आरबीआई, एसबीआई,केंद्र सरकार व उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे, व केंद्र सरकार होश में आवो की नारेबाजी से गंगोलीहाट गूंज उठा । इधर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा ने कहा कि एस बी आई द्वारा 27 हजार करोड़ सहित कुल बैंकों का 80 हजार करोड़ रुपए गौतम अडानी को ऋण दिया गया है जिसके डूबने के पूरे आसार हैं इसलिए रिजर्व बैंक व केंद्र सरकार को तुरंत गौतम अडाणी से एस बी आई सहित अन्य बैंकों की कर्ज की अविलंब वसूली की जानी चाहिए और गौतम अडाणी का केंद्र सरकार को पासपोर्ट समय रहते जब तक करना चाहिए क्योंकि पूर्व में विजय माल्या , नीरव मोदी व मेहुल चौकसी देश छोड़कर भाग चुके हैं । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार पर गौतम अडानी को बचाने का गंभीर आरोप लगाया है वही उन्होंने कहा कि देश के बड़े उद्योगपतियों को केंद्र सरकार हजारों करोड रूपए के कर्ज में डूबने के बावजूद विदेश भागने को पूरा मौका देती है । तो इधर केंद्र सरकार के सभी बैंक मध्यमवर्गीय व गरीब व्यापारियों तथा किसानों से मात्र 50 हजार के ऋण का एन पी ए होने पर उनकी कुड़की की जाती है जो देश के मध्यमवर्गीय व छोटे किसानों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया है । भारतीय स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मेहरा, नगर अध्यक्ष नारायण बोरा, जिला प्रवक्ता मोहन बोरा, वरिष्ठ कांग्रेसी राम सिंह मेहरा, मनोज टम्टा , कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहित साह, मनोज मेहरा, सभासद नीरज रावल , सभासद संजय वोरा , पूर्व सभासद प्रकाश पाठक, अनिल बिष्ट, वीरेंद्र बोहरा, गणेश रावल, राजेंद्र बोरा, धीरेंद्र बिष्ट, निखिल शाह, किशोर कुमार, दीपक धानिक , ग्राम प्रधान सागर कुमार,अजय मेहरा, प्रमोद पांडे, मोहन आर्य, घनश्याम शाह, सुबोध जोशी, शंकर शाह व कल्याण कार्की सहित दर्जनों शामिल रहे ।

