FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउधमसिंह नगर

काशीपुर में मात्र 1500 रुपये के लिए तीन दोस्तों ने अपने ही दोस्त की हत्या।

एनएचएल नेटवर्क।

काशीपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में मात्र 1500 रुपये के लिए तीन दोस्तों ने अपने ही दोस्त की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ​पांच दिन पूर्व मंगल सिंह निवासी मछरिया थाना कटघर जिला मुरादाबाद ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई मुकेश कुमार अपने मकान ग्राम चांदपुर सैनिक कॉलोनी प्रतापपुर में आया था। जब उसका फोन बंद पाया गया तो शक होने पर उसका भाई मंगल उसके मकान पर पहुंचा और देखा कि उसका शव बेड के अंदर कंबल में लिपटा हुआ पड़ा है। जिसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी। कोतवाली परिसर में आज घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से का पता चला की मृतक मुकेश कुमार के तीन दोस्त गौतम बाल्मीकि व दीपक निवासी सैनिक कॉलोनी प्रतापपुर और तीसरा साथी रवि उर्फ गोगली निवासी हनुमान कॉलोनी साफ दिखाई दिए। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने मात्र 1500 रुपये की खातिर अपने दोस्त मुकेश को कच्ची शराब पिलाकर अधिक नशे में कर उसकी हत्या कर दी और शव कंबल में लपेट कर बेड में छुपा दिया था जिसको पुलिस ने बरामद कर लिया है। आज गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को पुलिस न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

Share This News