berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

बेरीनाग वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने के लिए पूर्व सैनिकों ने SDM के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा ।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग भारत सरकार द्वारा लाये गये वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को हटाने के लिए पूर्व सैनिकों ने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
सोमवार को भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कार्की के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर एकत्र होकर बस स्टैंड, गणेश चौक, नया बाजार से नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए तहसील कार्यालय में पहुंचकर वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने की मांग की और उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा । लक्ष्मण सिंह कार्की ने बताया कि यह विल अधिकारी वर्ग को लाभ देने के लिए है ।उन्होंने कहा कि ओ आर ओ पी ,एम एस पी,फैमिली पेंशन, डिसेबिलिटी पेंशन की विसंगतियों को दूर किया जाय ।इस मौके पर पुष्कर सिंह धामी, गंगा सिंह, महेन्द्र वसनावत, लक्ष्मण सिंह भंडारी, चन्द्र सिंह, प्रेम सिंह, राजेश रावत, महेश राठौर, जगदीश सिंह, धन सिंह, कुन्दन सिंह, गोकुल चन्द्र, दीवान राम आदि कई लोग मौजूद थे।
।

Share This News