FEATUREDGeneralLatestNewsppराजस्थान

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर झुझुनूं में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम।

जयपुर,राजस्थान, (राजेश कुमार शर्मा सिंघाना सतनाली ) राजस्थान राज्य के झुझुनूं जिला प्रशासन एवं शांति अहिंसा विभाग झुंझुनू के द्वारा 21 मई 2023 को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम झुझुनूं जिला मुख्यालय सूचना केन्द्र सभागार में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा ऐसी खबर है । माननीय झुझुनूं पीआरओ हिमांशु सिंह सैनी और माननीय एपीआर ओ विकास चाहर के कुशल नेतृत्व में हासिल प्रेस नोट मुताबिक माननीय झुझुनूं जिला कलक्टर महोदय डाक साहब डॉ खुशाल यादव ने बताया कि कार्यक्रम में एन.एस.एस / एन. सी. सी. / स्काउट-गाईड / नेहरू युवा केन्द्र / गांधीवादी संस्थाओं के प्रतिनिधि / खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि / सार्वजनिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि / गौशालाओं के प्रतिनिधि / पुलिस मित्र / ग्राम रक्षक / सी. एल. जी. सदस्यों को आंतकवाद के विरूद्ध शपथ दिलवाई जाएगी। शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा  ” सदभावना-शांति और विकास” विषय पर सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि भारतवर्ष में हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस (Anti-Terrorism Day) मनाया जाता है।  इसे राष्ट्रीय सद्भाव को बढ़ावा देने, आतंकवाद को कम करने और सभी जातियों पंथों आदि के लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

Share This News