berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य पर ” ए वॉक फॉर बर्ड्स एण्ड बटरफ्लाइज ” का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य एम एस कुटियाल की अध्यक्षता में जंतु विज्ञान विभाग के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम ” ए वॉक फॉर बर्ड्स एण्ड बटरफ्लाइज ” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जंतु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ कंचन भंडारी ने प्रातः 8:00 बजे किया। डॉ भंडारी ने विद्यार्थियों को जैव विविधता के प्रकार एवं संरक्षण के बारे में जानकारी दी। डॉ अमन वर्मा ने कार्यक्रम के अंतर्गत क्रियान्वित किए जाने वाले क्रियाकलापों के बारे में प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों को पक्षियों और तितलियों के महत्व तथा संरक्षण के बारे में बताया। तत्पश्चात डॉ वंदिता कांडपाल ने विद्यार्थियों को जंतुओं के व्यवहार, क्रियाकलापों एवं प्राकृतिक आवास के विषय में अवगत कराया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर में स्थित जीव जंतुओं के आवास को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने में योगदान दिया। समस्त विद्यार्थियों द्वारा प्लास्टिक, कूड़ा सामग्री, बॉटल इत्यादि को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पाया कि कैंपस में मुख्य पक्षी -हिल मैना, ओरिएंटल टर्टल डव, स्पैरो, कॉमन स्टोन चैट, रेड वेंटेड बुलबुल, हिमालयन बुलबुल, रेड रंप्ड स्वैलो तथा मुख्य तितलियां – चॉकलेट पैंसी, इंडियन कैबेज वाइट, हिमालयन ग्रेट ब्लैक वेन, हिमालयन ब्रिमस्टोन, कॉमन सेलर, इंडियन फ्रिटिलेरी बहुतायत संख्या में उपस्थित है।


परिसर भ्रमण के पश्चात कॉलेज के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों द्वारा जंतु विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित जैव विविधता पर आधारित पोस्टर प्रेजेंटेशन कंपटीशन में प्रतिभाग किया गया, जिस का मूल्यांकन डॉ बीना लोहिया, डॉ अश्विनी कुमार, डॉ बीएस बिष्ट तथा डॉ ललित रावत द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में ईशा भट्ट (बीएससी II सेम) ने प्रथम स्थान, सुहानी बोरा एवं बर्निका तलानी (बीएससी II सेम) ने द्वितीय स्थान, तथा अक्षय कुमार (एमएससी I सेम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ प्रतिभा नेगी, डॉ डीएस खाती ,डॉ एल डी मिश्रा, डॉ दीपा पंत, डॉ दीप्ति मिश्रा, डॉ गरिमा पुनेठा, डॉ पूनम, श्री ललित चंद, श्री विपिन पाठक, श्रीमती लता सनवाल उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभाग के समस्त प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों व अन्य उपस्थित प्राध्यापकों का आभार प्रकट किया गया।

Share This News