berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पशुपालन विभाग द्वारा चौकोड़ी और थल में लगाया शिविर, लंपी वायरस की दी जानकारी।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग पशुपालन विभाग द्वारा चौकोड़ी में लंपी वायरस से संक्रमित पशुओं के लिये एक शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पशुपालन अधिकारी डा प्रणव अग्रवाल ने पशु मालिकों को दवाई वितरित की व संक्रमण की जानकारी दी। शिविर में 34 लोगों ने अपने पशुओं के लिये दवाई ली व पशुओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं व रोगों से बचाव की जानकारी ली। शिविर में हरीश चुफाल, सुंदर मेहरा, रोहित कार्की, मनोज कुमार सानी, भोपाल रावत आदि लोग उपस्थित रहे।

थल में थल, पांखू, नाचनी के पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश पाठक के नेतृत्व में गठित थल, नाचनी, पांखू के तीन टीमों ने पशुओं में फैल रही लंपी रोग की रोकथाम के लिए अब तक 14 पशु चिकित्सा जागरूकता शिविर लगाकर पशुपालकों को जहां जागरूक किया वही सघन टीकाकरण अभियान चलाकर 3500 से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका हैं। थल मेंटीकाकरण और जागरूकता शिविर मड, सेलाबन, सानीगांव में लगाया जिसमें फार्मासिस्ट मथुरा दत्त जोशी, कुंदन सिंह, जितेंद्र पाल पशु धन प्रसार अधिकारी, रामीचंद पशुधन सहायक थे। पांखू के चौसाला, मदीगांव, दशौली, चन्याटी, नागिला गांव के लगे शिविर में फार्मासिस्ट कुंदन गिरि, पशुधन प्रसार अधिकारी दीपा शिखा भंडारी, दीवान राम पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक भूपाल सिंह थे। नाचनी के खतेड़ा, बरा, भींचना, दाखिम पंद्रह पाला, कोटा के शिविर और टीकाकरण अभियान में पशुधन प्रसार अधिकारी फैजल अली अंसारी, पशुधन प्रसार अधिकारी रजनीश विश्वकर्मा संजय पिपलिया, दीपक कुमार थे तीनों टीम ने बताया की गांव-गांव में जाकर जहां पशु पालकों को जागरूकता शिविर लगाकर जहां बचाव के उपाय बताए गए वही पशु पालकों के पशुओं का टीकाकरण करने से धीरे धीरे पशुओं में भी ठीक होने के लक्षण परिलक्षित हुए।

Share This News