गंगोलीहाट के जाखनी उप्रेती गांव में गुलदार के हमले से घायल बच्चे की मौत।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट। बुधवार की रात जाखनी उप्रेती गांव में गुलदार के हमले से घायल बच्चे की मौत हो गई है। बुधवार की रात करीबन 9 बजे परिजनों के साथ खड़े चार वर्ष के यश पुत्र भगवान सिंह को घर की छत से गुलजार उठा ले गया था। परिजनों के हल्ला मचाने पर 25 मीटर दूर छोड़ गया। परिजन रात को उसे सीएससी लाए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर नसीमा बानो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। एंबुलेंस उपलब्ध ना होने के कारण परिजन प्राइवेट कार से उसे पिथौरागढ़ ले गए। जिला अस्पताल में उपचार के बाद स्थिति में सुधार न होने पर उसे हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया। गुरुवार के दिन परिजन जब उसे हल्द्वानी ले जा रहे थे बाराकोट के आसपास उसकी मौत हो गई। इधर वन विभाग ने गांव में पिजरा लगा दिया है। रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि वन विभाग की टीम गांव में मौजूद है और लगातार गश्त कर रही है।
ग्राम प्रधान निशा भंडारी ग्राम पंचायत जाखनी उपरेती के नेतृत्व मे जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को संबोधित ज्ञापन तहसील गंगोलीहाट के पट्टी चौडियार के जाखनी उप्रेती गांव में विगत दो माह से गुलदार का आतंक द्वारा लगभग 20 मवेशी एवं पालतू कुतो को अपना शिकार बनाने के पश्चात दिनांक 11-05-2023 को सायं 5 बजे के लगभग शशीकला पुत्री कमल सिंह भण्डारी उम्र 7 वर्ष को गम्भीर रूप घायल करने के पश्चात विगत रात्रि 4 वर्षीय बालक यश को छत् से उठाकर ले गया जिसमें उक्त बालक के पिता द्वारा हल्ला मचाए जाने पर गुलजार बालक को घायल कर भाग गया उपरोक्त घटना पुनः पुनरावृति होने से गांव में दहशत का माहौल है । इस प्रकार गुलदार के दिन दहाड़े हमला करने से एवं गांव में घुमने से ग्राम वासियों में काफी भय व दहशत व्याप्त है इस आदमखोर गुलदार को मारना ही ग्रामवासियों की सुरक्षा का एकमात्र विकल्प है। आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी कर परिजनों को उचित मुआवजा देने व मामले में प्रभावी कदम नहीं उठाये जाने पर समस्त ग्राम वासी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होने संबंधि ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया।
जाखनी उप्रेती गाँव मे गुलदार द्वारा 4 साल के बच्चे पर हमला किया जाने को लेकर हरीश चंद्र दुर्गापाल महामंत्री भाजपा नगर नगर मंडल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों को भविष्य में इस प्रकार कि घटना की पुनरावृति ना हो के संदर्भ में मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार देहरादून को संबोधित ज्ञापन उप जिला अधिकारी गंगोलीहाट के माध्यम से जिलाधिकारी को हस्तगत किया गया ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से विमल रावल विधायक प्रतिनिधि गंगोलीहाट रमेश बोरा अध्यक्ष भाजपा नगर मण्डल गंगोलीहाट हरीश चन्द्र दुर्गापाल महामन्त्री भाजपा नगर मण्डल गंगोलीहाट नीरज पन्त ललित उप्रेती रविन्द्र लाल वर्मा अध्यक्ष संजेश मेहता नवीन चन्द्र धारियाल कमल उप्रेती देवेन्द्र मेहरा रणजीत बसेड़ा आदि लोग सामिल रहे।

