साधना इण्टर कॉलेज का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा, विद्यालय के दो छात्रों अक्षय सिंह व कुमुद पाण्डे ने उत्तराखण्ड की वरीयता सूची (मैरिट लिस्ट) में स्थान पाया।

एनएचएल नेटवर्क टीम।
बेरीनाग उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल घोषित हुआ, जिसमें विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी साधना इण्टर कॉलेज का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा, विद्यालय के दो छात्रों अक्षय सिंह रावल (94.8%) तथा कुमुद पाण्डे (94%) ने उत्तराखण्ड की वरीयता सूची (मैरिट लिस्ट) में क्रमश: 21वाँ तथा 25 वाँ स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों ने यह उपलब्धि हाईस्कूल की परीक्षा में प्राप्त की। विद्यालय के बाईस (22) छात्र- छात्राओं ने हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें से 8 (आठ) छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है, इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज पाण्डे, प्रबंधक चम्पा पंत एवं समस्त शिक्षको ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बोर्ड परीक्षा के कुछ टॉपर्स के प्राप्तांक निम्नवत् हैं…
हाईस्कूल……
1. अक्षय सिंह रावल……..94.8%
2. कुमुद पांडे……………..94.0%
3. मनजीत बनकोटी………93.0%
4. आदित्य कुमार………….92.8%
5. अमन बाफिला………….91.2%
6. धीरज सिंह……………..90.4%
7. शुभम भट्ट………………88.8%
8. आकांक्षा पंत……………88.6%
9. जतिन बाफिला………….88.2%
10. दिव्या नागिला…………85.8%
11. मोहित सिंह……………85.4%
12. अंजली पाठक………..84.4%
13. रिया धामी…………….84.2%
14. सजल सिंह धामी……..84.0%
15. नैतिक सिंह बोरा………81.0%
इंटरमीडिएट……
1. आकांक्षा………………..88.8%
2. प्रतिभा पांडे……………..87.0% 3.रितिका…………………..85.4%
4. प्रिया…………………….84.0%
5. योगेश चंद्र………………81.8%
6. सौरव कार्की……………81.0%
7. यशस्वी जोशी………….80.4%

