हिमालिया इंटर कॉलेज चौकोड़ी से चार बच्चे प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान बनाने में रहे सफल ।

एनएचएल नेटवर्क टीम।
बेरीनाग। हिमालिया इंटर कॉलेज चौकोड़ी से चार बच्चे प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान बनाने में रहे सफल रहे। हिमालिया इंटर कॉलेज ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है । विद्यालय से इंटरमीडिएट के लिए 102 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था जिसमें कि 100 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं तथा दो छात्राओं ने उत्तराखंड प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान बनाया है । तनुजा बाफिला जिन्होंने 500 में से 470 अंक प्राप्त कर 94% के साथ प्रदेश में 15वां स्थान प्राप्त किया है, तथा दीक्षा भंडारी ने 469 अंक प्राप्त कर 93.8% के साथ प्रदेश में 17 वा स्थान प्राप्त किया है। वही हाई स्कूल में 77 छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया था जिसमें की 69 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। तथा साथ ही 2 छात्र प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान बनाने में सफल रहे हैं। हाई स्कूल में ललित जोशी जिन्होंने 500 में से 475 अंक प्राप्त कर 95% अंकों के साथ प्रदेश की वरियता सूची में 20वा स्थान प्राप्त किया है, तथा वही रिद्धिमा कार्की ने 500 में से 473 अंक प्राप्त कर 94.6% के साथ प्रदेश में 22 वां स्थान प्राप्त किया है।छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट, उप-प्रधानाचार्य भूपेंद्र पपोला, प्रबंधक प्रकाश कार्की , तथा विद्यालय के संस्थापक चंद्र सिंह कार्की ने खुशी जाहिर की है।

तनुजा बाफिला पुत्री श्री नंदन सिंह बाफिला, राईआगर, बेरीनाग 470/500 – 94% अंक

दीक्षा भंडारी पुत्री श्री पूरन सिंह भंडारीराईआगर , बेरीनाग 469/500 , 93.8% अंक , प्रदेश में 17 स्थान

ललित जोशी पुत्र श्री आनंद बल्लभ जोशी 475 , 95% अंक के साथ प्रदेश में 20 वा व कक्षा में प्रथम स्थान

रिद्धिमा कार्की पुत्री प्रवीण सिंह कार्की 473 /500, 94.6% अंक ,प्रदेश में 22 वा स्थान, कक्षा में द्वितीय स्थान, class 10th हाई स्कूल

