बेरीनाग राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा मेघा पाठक ने यूके बोर्ड परीक्षा में 94.60 अंको के साथ 22वाँ स्थान पर।
बेरीनाग राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा मेघा पाठक ने यूके बोर्ड परीक्षा में 94.60 अंको के साथ 22वाँ स्थान पर।

एनएचएल नेटवर्क टीम।
बेरीनाग राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा मेघा पाठक ने उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2023 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य की वरीयता सूची में 94.60% अंको के साथ 22 वां स्थान प्राप्त किया है| मेघा भविष्य में शिक्षिका बनकर ज्ञान का प्रकाश फैलाना चाहती हैं | मेघा के पिता मोहन चंद्र पाठक और माता वंदना पाठक व्यवसायी हैं | सौम्य स्वभाव की मेघा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है | मेघा और उसके परिजनों को पूरे विद्यालय परिवार ने बधाई दी है।

